MCX पर भी गिरावट का दौर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार शाम के सत्र में सोने की कीमतों में 6% तक की गिरावट आई। दिसंबर वायदा अनुबंध 1,24,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, लेकिन जल्दी ही फिसलकर 1,20,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह 10 अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है।
चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखी गई और यह 4% गिरकर 1,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत भी 3% से अधिक गिरकर $4,007 प्रति औंस से नीचे आ गई।
12 वर्षों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट
सिर्फ दो दिनों में सोने की कीमतों में कुल 8% की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोने में 12 वर्षों की सबसे बड़ी 5% एकदिनी गिरावट देखी गई थी। पिछले सप्ताह सोना 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जबकि अब यह 1,20,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों में सोने की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
आज के ताज़ा भाव (IBJA रेट)
सोना 24 कैरेट 1,23,907
सोना 23 कैरेट 1,23,411
सोना 22 कैरेट 1,13,499
सोना 18 कैरेट 92,930
सोना 14 कैरेट 70,486
चांदी 999 1,52,501 प्रति किलोग्राम
कीमतों में गिरावट के संभावित कारण
विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता में कमी के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने से दूरी बनाई है।
इसके साथ ही डिमांड में कमी और फेस्टिव सीजन के बाद की मंदी ने भी इस गिरावट को और गहरा कर दिया है।
