Gold Price Today: सोने की कीमतों में बीते हफ्ते जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी यह तेजी से ग्रीन जोन में पहुंचा, तो कभी अचानक गिरावट दर्ज की गई। इस उतार-चढ़ाव के बावजूद पूरे सप्ताह के दौरान सोना सस्ता (Gold Price Fall) ही रहा। हालांकि, यह गिरावट पहले जैसी तेज नहीं थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी कीमती पीली धातु कमजोर पड़ी है।
अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले 24, 22, 20 और 18 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें।
MCX पर हफ्तेभर में 2,167 रुपये की गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर 2025 की एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार को 224 रुपये गिरकर 1,21,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,20,628 रुपये पर ओपन होकर 1,22,325 रुपये तक गया।
पिछले हफ्ते 24 अक्टूबर को सोने का रेट 1,23,451 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक सप्ताह में सोना 2,167 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। कारोबार के दौरान यह भाव 1.17 लाख रुपये तक गिरा था, जिसके बाद मामूली सुधार देखा गया।
घरेलू बाजार में भी घटी कीमतें
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 अक्टूबर की शाम को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं इस शुक्रवार को यह कम होकर 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यानी पूरे हफ्ते में सोना 748 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।
सोने की ताजा कीमतें (प्रति 10 ग्राम)
| क्वालिटी |
दाम |
|---|---|
| 24 कैरेट गोल्ड |
₹1,20,770 |
| 22 कैरेट गोल्ड |
₹1,17,870 |
| 20 कैरेट गोल्ड |
₹1,07,490 |
| 18 कैरेट गोल्ड |
₹97,820 |
| 14 कैरेट गोल्ड |
₹77,900 |
आईबीजेए के ये दाम देशभर में समान माने जाते हैं। हालांकि, ज्वेलरी की फाइनल कीमत तय करते समय इसमें मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी जोड़ दिया जाता है। इसलिए अलग-अलग शहरों में रेट में थोड़ा फर्क देखा जा सकता है।
ज्वेलरी खरीदते समय रखें ये बातें ध्यान में
सोने की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो उसकी क्वालिटी और शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है। हॉलमार्क देखकर सोने की शुद्धता पता की जा सकती है। 24 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर 999, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। इसी अंकन से पता चलता है कि सोना कितना शुद्ध है।
