Aadhaar Card अपडेट को लेकर आई बड़ी खबर, 14 जून तक फ्री में किया जा रहा ये काम; उसके बाद लगेंगे पैसे
May 27, 2025, 13:50 IST
Aadhaar Card : जिन लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना हैं उनके लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि 14 जून, 2025 तक आप अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI द्वारा ये सुविधा दी जा रही है। अगर आपको अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवाना है तो अब आपके पास कुछ ही दिन बचे हैं। UIDAI के आधार एनरोलमेंट और अपडेट रेगुलेशंस, 2016 के अनुसार हर एक आधार धारक को हर 10 साल में एक बार अपने पहचान प्रमाण (PoI) और एड्रेस प्रूफ (PoA) को अपडेट करना जरूरी है। Aadhaar Card इस वजह आधार जरूरी? अपनी जानकारी को अपडेट रखने से आपको सरकारी बेनिफिट्स के लिए आवेदन करने, बैंक अकाउंट ओपन करने या KYC प्रोसेस को पूरा करने में होने वाली समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं आप ऑनलाइन क्या क्या अपडेट कर सकते हैं। जानें ऑनलाइन क्या क्या कर सकते हैं अपडेट? बता दें कि यह फ्री अपडेट सुविधा सिर्फ चुनिंदा डेमोग्राफिक डिटेल्स के लिए उपलब्ध है। आप इन्हें ऑनलाइन बदल सकते हैं:
- Name
- Date of Birth (कुछ लिमिट्स में)
- Address
- Gender
- Language preferences
- आधार कार्ड अपडेट: Step-By-Step प्रोसेसर
- इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद अपने आधार नंबर और OTP के साथ लॉग इन कर लें।
- इधर से अब ऊपर दाईं ओर 'Document Update' पर क्लिक करें।
- मान्य PoI और PoA डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसे आप JPEG/PNG/PDF फाइल के अपलोड कर सकते हैं जिसका अधिकतम साइज 2MB तक हो सकता है।
- Review करने के बाद सबमिट करें।
- अब आपको इसका स्टेटस ट्रैक करने के लिए एक Service Request Number (SRN) मिल जाएगा।
