सिरसा, 08 अक्टूबर। खरीफ सीजन 2026 में सरकार द्वारा पीआर धान की सरकारी खरीद पूरे हरियाणा में की जा रही है। सिरसा क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी सिरसा द्वारा पीआर धान की सरकारी खरीद के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत निर्माणाधीन अतिरिक्त अनाज मंडी बाईपास, डबवाली-दिल्ली रोड (एनएच-9) पर पीआर धान की सरकारी खरीद करवाने के प्रबंध किए गए हैं।
