एसडीएम पारस भागोरिया ने अनाजमंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

 
एसडीएम पारस भागोरिया ने अनाजमंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा
डबवाली: एसडीएम पारस भागोरिया ने शुक्रवार को डबवाली अनाजमंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा और सहायता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों व आढतियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं व सुझाव जाने। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गेहूं खरीद निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मौके पर ही मॉइस्चर मीटर (नमी मापक यंत्र) से फसल की नमी जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप ही फसल की आवक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों एवं श्रमिकों के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी आवश्यक सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए।