ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का विवरण दर्ज कराने के लिए रानियां तहसील के चार गांवों के लिए तीन नवम्बर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला
सिरसा, 30 अक्टूबर।
ओलावृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए रानिया तहसील के चार गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल तीन नवंबर तक खोला गया है। रानियां तहसील के गांव नानुआना, सुल्तानपुरिया, मोहम्मदपुरिया और फतेहपुरिया के प्रभावित किसान हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://revenueharyana.gov.in पर अपनी खराब फसलों का विवरण दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित गांवों के प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल के खराबे का ब्यौरा निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर सही विवरण के साथ अवश्य दर्ज करवाएं।
