धान कटाई सीजन में पराली जलाने वाले हॉटस्पॉट गांवों का दौरा करेंगे वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सदस्य, 13 नवंबर को हिसार में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

 
   धान कटाई सीजन में पराली जलाने वाले हॉटस्पॉट गांवों का दौरा करेंगे वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सदस्य, 13 नवंबर को हिसार में अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

हिसार, 

धान कटाई सीजन-2026 के दौरान पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण और वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग नई दिल्ली की टीम हिसार का दौरा करेगी। आयोग के तकनीकी सदस्य डॉ एसडी अत्री और वैज्ञानिक-बी डॉ गजेंद्र कुमार गौरव 13 नवंबर को हिसार पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले के पराली जलाने वाले चिन्हित हॉटस्पॉट गांवों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 13 नवंबर को सुबह 11 बजे हिसार में उपायुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में हिसार, फतेहाबाद, हांसी और रोहतक जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद आयोग की टीम दोपहर बाद हिसार जिले के चयनित हॉटस्पॉट गांवों का दौरा करेगी।