हरियाणा में किसानों को मिलेंगे 4500 रुपये प्रति एकड़, जाने कैसे मिलेगा योजना का लाभ ?

 
डीएसआर तकनीक से धान की सीधी बिजाई पर किसानों को मिलेगा 4500 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन
नया हरियाणा, हिसार, 29 अप्रैल : हरियाणा सरकार द्वारा धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। विभागीय डीएसआर मशीनों के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता गोपी राम सांगवान ने बताया कि किसान विभागीय डीएसआर मशीनों का उपयोग मात्र 115 रुपये प्रति एकड़ किराये पर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कर सकते हैं। किसान स्वयं ट्रैक्टर के माध्यम से इस मशीन का उपयोग कर अपने खेतों में धान की सीधी बिजाई कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि जो किसान डीएसआर तकनीक से धान की बिजाई करेंगे, उन्हें 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।