मानसून में करें इन सब्जियों की खेती, कम लागत में होगी बंपर कमाई
देशभर में इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है। जिसके चलते लगातार झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे बारिश के मौसम में किसान कई सब्जियों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है। कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिन पर कम मेहनत के भी अच्छी-खासी आमदनी हो जाएगी और लागत भी बहुत कम लगेगी।
बारिश में इन चीजों की करें खेती
बारिश के मौसम में आप मिर्च और धनिए की खेती कर सकते हैं। मानसून के टाइम पर ये फसलें बहुत तेजी से बढ़ती है, साथ ही इन्हें ज्यादा देखरेख भी जरूरत नहीं होती है। इन दोनों ही फसलों को बलुई दोमट या फिर लाल मिट्टी की जरूरत होती है।
इसके अलावा बारिश के सीजन में खीरा और मूली की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इन दोनों फसलों को लगाने के लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती है। दोनों फसलें महज तीन से चार सप्ताह में तैयार हो जाती हैं और अच्छा खासा मुनाफा दे जाती हैं।
बारिश के इस मौसम में भिंडी और सेम की खेती भी किसानों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इन सब्जियों की मांग स्थानीय मंडियों से लेकर खुदरा बाजार तक लगातार बनी रहती है। अगर आप बाजार की मांग को ध्यान में रखकर अलग- अलग सब्जियों की खेती करते हैं तो रिस्क भी काफी कम होता है और एक ही सीजन में अलग-अलग जगहों से बढ़िया इनकम हो जाती है।
इसके अलावा बीन्स की खेती के लिए भी अगस्त का महीना सबसे अच्छा होता है। ये पौधे बेलदार होते हैं, इसलिए इन्हें किसी पेड़ या दीवार के सहारे लगाना चाहिए, बारिश के मौसम में इनके फल अच्छे से विकसित होते हैं। इसके साथ ही पालक और तोरई ऐसी सब्जियां हैं जिनकी खेती बारिश के मौसम में आसानी से और कम लागत में की जा सकती है, दोनों ही फसलों के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है।
