आईटीआई में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
 आईटीआई में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिरसा,


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में वीरवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल की ओर से कमल निर्वाण और कंवर सैन तथा एएसआई गुरप्रीत सिंह ने शिरकत की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का दृढ़ संदेश दिया। संस्थान की ओर से ग्रुप इंस्ट्रक्टर गुरदयाल सिंह, हरीश तथा इंस्ट्रक्टर वरिंदर उपस्थित रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और अपने करियर व लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी गई। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और एक नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और नशा मुक्त भारत अभियान' में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।