कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पिपली अनाज मंडी का किया दौरा, धान खरीद कार्यों की ली जानकारी
चंडीगढ़, 14 नवंबर- प्रदेश के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी का दौरा किया और धान की खरीद कार्यों की जानकारी ली। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी में धान की खरीद कार्यों खरीद व उठान में अव्वल रहने पर पिपली मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी व पिपली अनाज मंडी के आढ़तियों और मंडी एसोसिएशन को बधाई दी। कृषि मंत्री ने मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सनी से धान की खरीद कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कृषि मंत्री को बताया कि किसानों को धान की खरीद का भुगतान भी सरकार की हिदायतों के अनुसार 72 घंटे के अंदर किया गया। पिपली मंडी ने खरीद व धान उठान में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस दौरान कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा को आढ़तियों ने मंडी में सरसों व सूरजमुखी की खरीद करने के लिए मांग रखी। जिस पर कृषि मंत्री ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि पिपली मंडी में सरसों व सूरजमुखी की खरीद का कार्य भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान आढती व किसानों ने कृषि मंत्री के समक्ष किसान रेस्ट हाउस बनाने की मांग रखी। जिस पर कृषि मंत्री ने सहमति जताते हुए उनकी इस मांग पर भी विचार करते हुए इसे अवश्य पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कृषि मंत्री ने आढ़तियों व किसानों की अन्य मांगों पर भी विचार किया और उन्हें जल्द पूरे करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पिपली मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश कुमार, जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला महासचिव धर्मपाल मथाना, मार्केट कमेटी पिपली के वाइस चेयरमैन अमीरचंद सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
