जिला की मंडियों से 94.3 प्रतिशत  गेहूं का उठान दर्ज : डीसी

 
जिला की मंडियों से 94.3 प्रतिशत  गेहूं का उठान दर्ज : डीसी

झज्जर, 12 मई । डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिले की मंडियों में गेहूं उठान कार्य प्रगति पर है।

जिलाभर की सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर अब तक 94.3 प्रतिशत  उठान हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब तक जिले की मंडियों में गेहूं की 2 लाख 38 हजार 348 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई है जबकि 2 लाख 25 हजार 607 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।


डीसी ने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि  लिफ्टिंग कार्य को तय समय में पूरा किया जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो।  अब तक कुल खरीद के 94.3 प्रतिशत के साथ 2 लाख 12 हजार 736 मीट्रिक टन गेहूं उपज का उठान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जिससे खरीदी गई उपज का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं।