जिले में 261579 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

 
 जिले में 261579 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

सिरसा, 04 नवंबर।

जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गत दिवस तक कुल 2,61,579 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 80,679 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,28,775 मीट्रिक टन तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 52,125 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, मंडियों से अब तक कुल 1,75,250 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 33,797 किसान लाभान्वित हुए हैं। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से 9,153, हैफेड के माध्यम से 19,618 तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 5,026 किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंडियों में धान खरीद के आंकड़ों के अनुसार कालांवाली अनाज मंडी में सर्वाधिक 59,141 मीट्रिक टन, डबवाली में 42,567 मीट्रिक टन, सिरसा में 20,905 मीट्रिक टन, अबूबशहर में 11,858 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद में 8,552 मीट्रिक टन, रोड़ी में 13,589 मीट्रिक टन, रानियां में 7,616 मीट्रिक टन तथा देसूजोधा मंडी में 6,051 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। इसके अलावा जिले की अन्य मंडियों में भी धान की खरीद जारी है।