सिरसा में किसानों की मेहनत हुई बर्बाद, 26 एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख
पास के गांव में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, इस आगजनी के अलावा साथ ही गांव अरनियांवाली में एक एकड़ गेहूं के भूसे में आग लग गई। ये आग गांव निवासी ओमप्रकाश के खेत में लगी। जिसे ग्रामीणों ने काबू कर लिया। Haryana News
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर
मिली जानकारी के अनुसार, गांव मीरपुर में आग लगने से हुए नुकसान पर BKU के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि किसानों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 26 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। Haryana News
प्रशासन व हरियाणा सरकार से मांग
जानकारी के मुताबिक, आगजनी के कारण किसानों के पास खाने के लिए भी गेहूं नहीं बची है और पशुओं के चारे का प्रबंध भी बाहर से करना पड़ेगा। आगजनी से हुए नुकसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं किए जाने के कारण किसानों को राहत नहीं मिल पाती। BKU ने प्रशासन व हरियाणा सरकार से मांग की है कि आगजनी से प्रभावित किसानों की विशेष गिरदावरी कराकर तुरंत मुआवजा दिया जाए तथा हर साल बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अलग से मुआवजे का प्रावधान किया जाए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस मौके पर गुरदीप सिंह मलेवाला, बलकार सिंह, अमीरचंद, वीरेंद्र कुमार, विमल, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, दारा सिंह, ऋषि कुमार, गुरदयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हर्षदीप आदि किसानों ने मिलकर प्रशासन से अपील की और आगजनी से हुए इस नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई की जाए ताकि किसान किसान अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।
