सिरसा, 09 अक्टूबर।
जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2530 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1653 एमटी, हैफेड द्वारा 744 एमटी तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 133 एमटी खरीद की गई है। इसके साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि डबवाली अनाजमंडी में 671 एमटी, देसूजोधा मंडी में 305 एमटी, ऐलनाबाद मंडी में 104 एमटी, कालांवाली मंडी में 559 एमटी, रोड़ी मंडी में 218 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी धान की आवक जारी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके।
जिला की मंडियों में 2530 मीट्रिक टन धान की खरीद
सिरसा, 09 अक्टूबर।
जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2530 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1653 एमटी, हैफेड द्वारा 744 एमटी तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 133 एमटी खरीद की गई है। इसके साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि डबवाली अनाजमंडी में 671 एमटी, देसूजोधा मंडी में 305 एमटी, ऐलनाबाद मंडी में 104 एमटी, कालांवाली मंडी में 559 एमटी, रोड़ी मंडी में 218 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी धान की आवक जारी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि फसल बेचने में कोई परेशानी न हो।
