सिरसा, 03 नवंबर।
जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 2,45,868 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 76,111 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,19,439 मीट्रिक टन तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 50,318 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, मंडियों से अब तक कुल 1,63,396 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 31,359 किसान लाभान्वित हुए हैं। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से 8,723, हैफेड के माध्यम से 17,871 तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 4,765 किसान शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाज मंडी में कुल 55,256 मीट्रिक टन, डबवाली में 40,475 मीट्रिक टन, अबूबशहर में 10,171 मीट्रिक टन, सिरसा में 19,930 मीट्रिक टन, रानियां में 7,551 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद में 8,442 मीट्रिक टन, रोड़ी में 12,909 मीट्रिक टन तथा देसूजोधा मंडी में 5,976 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त जिले की अन्य मंडियों में भी धान की खरीद जारी है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही अपनी धान की फसल मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद एवं उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
