सिरसा, 14 अक्टूबर।
जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 15013 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 6731 एमटी, हैफेड द्वारा 6394 एमटी तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 1888 एमटी खरीद की गई है। इसके साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि डबवाली अनाजमंडी में 2504 एमटी, देसूजोधा मंडी में 990 एमटी, ऐलनाबाद मंडी में 900 एमटी, कालांवाली में 1981 एमटी, रानियां में 1157 एमटी, रोड़ी मंडी में 1444 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी धान की आवक जारी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके।
