Haryana: हरियाणा के किसानों ने किया बड़ा ऐलान, 12 मार्च को ये हाईवे करेंगे बंद, जानिए क्यों ?

Haryana News: हरियाणा के अंबाला- हिसार नेशनल हाईवे के लिए पिहोवा के 3 गांव की जमीन अधिगृहित की गई थी। लेकिन किसानों को आज तक उनकी अधिगृहित जमीन का उचित मूल्य नहीं मिल पाया है। जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। अब ...

Published

Haryana

Haryana News: हरियाणा के अंबाला- हिसार नेशनल हाईवे के लिए पिहोवा के 3 गांव की जमीन अधिगृहित की गई थी। लेकिन किसानों को आज तक उनकी अधिगृहित जमीन का उचित मूल्य नहीं मिल पाया है। जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। अब इन किसानों ने 12 मार्च को गांव ठोल के समीप हाईवे पर सांकेतिक धरना देते हुए काम बंद करवाने का फैसला किया हैं।

यह फैसला भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के पिहोवा के किसान रेस्ट हाउस में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया तो जमकर रोष भी जताया। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि काफी लंबे समय से तीन गांव के किसानों का नेशनल हाईवे विभाग के पास रुपया बकाया है।

इस मामले को लेकर उन्होंने डीसी से भी गुहार लगाई थी। और कुरुक्षेत्र डीसी ने उनसे सात मार्च तक का समय मांगा था। लेकिन अभी तक कुरुक्षेत्र डीसी द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है।

सभी किसान 12 मार्च को गांव ठोल की अनाज मंडी में इकट्ठा होंगे और उसके बाद निर्माणाधीन अंबाला हिसार हाईवे का एक दिन के लिए सांकेतिक काम बंद करवाया जाएगा। इसी दौरान और भी कड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।

 

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment