Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट से रविवार को दिल्ली व अयोध्या की फ्लाइटों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
नए शेड्यूल के हिसाब से रविवार को दिल्ली से हिसार की फ्लाइट सुबह 10:10 बजे की बजाय दोपहर 12:10 बजे आएगी।
वहीं हिसार से अयोध्या के लिए फ्लाइट सुबह 10:35 के बजाय दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी।
अयोध्या से हिसार की फ्लाइट 3 बजे की बजाय शाम 5 बजे हिसार एयरपोर्ट पर आएगी। इसके बाद दिल्ली के लिए शाम 5:25 बजे रवाना होगी।
आगामी फ्लाइट के शेड्यूल में भी बदलाव संभव है।
साथ ही, बस स्टैंड से एयरपोर्ट तक एसी बस सेवा शुरू होगी, जो यात्रियों को टर्मिनल तक भी ले जाएगी।