Zero Balance Account: आज ही खुलवाएं जीरो बैलेंस अकाउंट, फ्री मिलेगी ATM और UPI की सुविधा
Zero Balance Account: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई ने Basic Savings Bank Deposit (BSBD) Account, यानी जीरो बैलेंस अकाउंट की सुविधा शुरु कर दी है। इसकी खास बात ये है कि इसमें कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होगी। अगर आपके अकाउंट में कम पैसे है तो आपको पेनल्टी नहीं लगेगी।
इस योजना का मकसद उन लोगों को बैंकिंग से जोड़ना है जिनकी इनकम स्थिर नहीं है या जो छोटे स्तर पर सेविंग करते हैं। छात्र, हाउसवाइफ, मजदूर और छोटे व्यापारी सभी के लिए यह अकाउंट लाभदायक साबित होगा।
सुविधाएं
- हर महीने फ्री ATM निकासी की सुविधा (सीमित संख्या तक)।
- UPI और नेट बैंकिंग से डिजिटल भुगतान की सुविधा।
- पासबुक और डेबिट कार्ड मिलेगा वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के।
- अकाउंट खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान और पेपरलेस।
कौन से बैंक दे रहे हैं सुविधा?
भारत के सभी बड़े बैंक जैसे SBI, PNB, Bank of Baroda, HDFC, ICICI और Axis Bank जीरो बैलेंस खाते की सुविधा दे रहे हैं। सरकारी बैंकों में यह सुविधा ग्रामीण और छोटे शहरों तक आसानी से उपलब्ध है, जबकि प्राइवेट बैंक इसे डिजिटल और तेज़ तरीके से प्रोसेस करते हैं।
