YouTuber Jasbir Singh: जानें कौन है जसबीर सिंह, पुलिस ने जासूसी के आरोप में किया अरेस्ट, ज्योति मल्होत्रा के है करीबी
Jun 4, 2025, 16:33 IST
YouTuber Jasbir Singh: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बाद पंजाब के एक यूट्यूबर जसबीर सिंह को अरेस्ट किया गया है। जसबीर सिंह पर भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप है और वह ज्योति मल्होत्रा का करीबी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जसबीर सिंह कई बार पाकिस्तान गए थे और उन्होंने 24 अप्रैल को अपनी पाकिस्तानी यात्रा के बारे में पोस्ट भी किया था। उनके वीडियो 'जत्था' के बारे में थे, जो तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान के पवित्र स्थलों पर ले जाता है। वीडियो में जसबीर सिंह पाकिस्तान में पुलिस कर्मियों को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। जसबीर ने अपने यूट्यूब चैनल 'जान महल' पर पोस्ट किए गए वीडियो का टाइटल "पाकिस्तानी पुलिस दा प्यार" रखा था। कौन हैं जसबीर सिंह? (Who is Jasbir Singh) जसबीर सिंह पंजाब के रूपनगर जिले के महलान गांव के रहने वाला और उनके यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 40,000 के आस-पास फॉलोअर्स हैं। क्या बोले पंजाब के डीजीपी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जान महल' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले जसबीर सिंह का संबंध PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से पाया गया है, जो एक आतंकवाद समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। वहीं जसबीर सिंह एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नाम के पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में भी था। जिसे भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी के रूप में निष्कासित कर दिया था। जसबीर सिंह-ज्योति मल्होत्रा संबंध रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए जसबीर सिंह और ज्योति मल्होत्रा दोनों एक-दूसरे के करीबी संपर्क में थे। ज्योति मल्होत्रा को पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
