इन Youtubers पर कसा जाएगा शिकंजा,15 जुलाई से बदलेगा ये नियम; इनको नहीं मिलेंगे पैसे
Jul 5, 2025, 11:55 IST
Youtubers के लिए एक जरूरी खबर आई है। YouTube अब 15 जुलाई 2025 से अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इस नई पालिसी से ऐसे क्रिएटर्स पर शिकंजा कसा जाएगा जो बार-बार एक जैसे, बिना मेहनत के कॉपी पेस्ट और AI वीडियो अपलोड करते। YouTube प्लेटफॉर्म पर असली, नया और दिलचस्प कंटेंट चाहता है। इसी लिए यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में अब रिपेटेटिव और मास-प्रोड्यूस्ड कंटेंट की जांच और कड़ी की जा रही है।
