Xiaomi YU7 SUV: अगर आप भी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मन बना रहे हैं तो Xiaomi YU7 SUV आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हैं। Xiaomi ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Xiaomi YU7 SUV लॉन्च कर दी है। Xiaomi SUV का ये इलेक्ट्रिक वर्जन बड़ी-बड़ी कंपनियों की हालत खराब कर सकता है। इसकी स्पोर्ट्स कारों जैसी लुक और डिजाइन लोगों को कायल कार रहे हैं। Xiaomi YU7 SUV में करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों वाले फीचर्स और 835 किलोमीटर तक की सिंगल चार्ज रेंज हैं।
जानें कीमत
Xiaomi YU7 SUV कि शुरुआती एक्स शोरूम में महज 30 लाख रुपये है। इसको चाइनीज मार्केट में कुल 3 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनमें YU7 मॉडल की भारतीय मुद्रा में एक्स शोरूम प्राइस 30.29 लाख रुपये है। वहीं, YU7 Pro मॉडल की कीमत 32.24 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट YU7 Max की कीमत 39.42 लाख रुपये है। शाओमी की यह इलेक्ट्रिक कार चाइना में बेहद पॉपुलर टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी है।
Xiaomi YU7 SUV की बैटरी क्षमता
Xiaomi YU7 SUV की बैटरी क्षमता और रेंज के बारे में बताएं तो YU7 वेरिएंट में 96.3 kWh की बैटरी लगी है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 835 किलोमीटर तक की है। वहीं, YU7 Pro में भी 96.3 kWh की ही बैटरी लगी है, जो कि सिंगल चार्ज में 770 किलोमीटर तक चल सकती है। टॉप वेरिएंट YU7 Max में 101.7 kWh की बैटरी लगी है, जो कि एक बार फुल चार्ज में 760 किलोमीटर तक चल सकती है।
पावर और परफॉर्मेंस
Xiaomi YU7 SUV के मोटर और पावर के बारे में बताएं तो YU7 में सिंगल मोटर लगा है, जो कि 319 हॉर्सपावर और 528 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। यह रियर व्हील ड्राइव ईवी महज 5.88 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, YU7 Pro मॉडल में डुअल मोटर लगा है और यह ऑल व्हील ड्राइव कार है। वाईयू7 प्रो 496 हॉर्सपावर और 690 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। यह ईवी महज 4.27 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके बाद YU7 Max का नंबर आता है, जो कि ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल है और इसका डुअल मोटर सेटअप 690 हॉर्सपावर और 866 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। यह मॉडल महज 3.23 सेकेंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।
धांसू फीचर्स
Xiaomi YU7 SUV में LED लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल्स, नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्ज समेत काफी सारी बाहरी खूबियां मिलती हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई करीब 4 मीटर और चौड़ाई करीब दो मीटर है। इसकी हाइट 1600 एमएम और व्हीलबेस 3000 मिलीमीटर है।
फीचर्स में एक नंबर
Xiaomi YU7 SUV की खूबियों की बात करें को इसमें 16.1 इंच के टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही एक पैनोरमिक डिस्प्ले मिलता है। बाद बाकी इसमें रियर सीट पर बैठे लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए डुअल डिस्प्ले और रिमोट कंट्रोल, लिडर और रडार बेस्ड अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और मल्टीपल स्टोरेज समेत समेत काफी सारे और भी स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं।
3 मिनट में 2 लाख यूनिट बुक
आपको जानकर हैरानी होगी कि Xiaomi YU7 SUV का लोगों को इतनी बेसब्री से इंतजार था कि बुकिंग शुरू होने के महज 3 मिनट के अंदर इसकी 2 लाख यूनिट बुक हो गई।