क्या आज जारी होगा CBSE Result 2025? बोर्ड अधिकारी ने दी जानकारी; यहां पढ़ें
May 6, 2025, 10:56 IST
CBSE Results 2025 Updte: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट की तारीखों को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। इस लेख में हम आपको रिजल्ट से जुड़े सटीक अपडेट दे रहे हैं। आपको बता दें कि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कई वेबसाइट पर फर्जी जानकारी वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई रिजल्ट कल यानी 6 मई को जारी किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी रिजल्ट की तिथि घोषित नहीं की गई है, पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्र रिजल्ट की जानकारी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। फर्जी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही फर्जी वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने की कोशिश करें। दरअसल, सोशल मीडिया पर CBSE के नाम से 2 मई 2025 को जारी एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि 10वीं का रिजल्ट 6 मई को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इसमें परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के फर्जी हस्ताक्षर भी दिखाई दे रहे हैं। पासिंग क्राइटेरिया और स्कोर चेक करने के तरीके की भी जानकारी दी गई है। इस जानकारी को लेकर बोर्ड ने कहा, "यह नोटिस फर्जी है। 10वीं/12वीं के रिजल्ट की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।" CBSE 6 मई को बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित नहीं करेगा, इससे जुड़ी घोषणा जल्द ही जारी की जा सकती है। सीबीएसई ने सभी अभिभावकों और छात्रों को रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने को कहा है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ चेक कर सकते हैं। रोल नंबर के बिना सिर्फ नाम से कैसे चेक करें रिजल्ट ? सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए कई थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresults.com पर जा सकते हैं। यहां स्टूडेंट्स सिर्फ अपना नाम डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर से ही रिजल्ट देख सकते हैं। हमारी सलाह है कि अपने रोल नंबर के लिए एडमिट कार्ड अभी से अपने पास रख लें, औऱ रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से ही अपना परिणाम चेक करें।
