Viral Wedding Video: शादी में दूल्हे ने दुल्हन पर उड़ाया 8 करोड़ रुपये कैश, वीडियो हो रहा वायरल
हकीकत है कुछ और...
इसी बीच सोशल मीडिया अकाउंट्स ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये खर्च किए गए, कई लोगों के मुताबिक यह आयोजन कैश पार्टी में बदल गया। दूल्हे के भाई का सिकंदर का कहना है कि शादी के दौरान पैसों की बारिश तो हुई लेकिन ऑनलाइन हो रहे दावों के आसपास नहीं।
सिकंदर ने बताया कि मेरा भाई ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का बिजनेस करता है। यह शादी 14 फरवरी को हुई थी। हमने जमकर पैसे लुटाए लेकिन खर्च 2 लाख रुपये हुए थे।
सोशल मीडिया पर इस बात को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है जो बहुत गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर इवेंट मैनेजर और डीजे ने 8 करोड़ रुपये वाले दावे को खारिज किया है। उनके मुताबिक कैश लगभग 4 लाख रुपये था, जिसमें कुछ डॉलर भी शामिल थे।
A Punjabi wedding video has gone viral with claims that the groom's family showered the bride with Rs 8.5 crore in cash, turning the celebration into a grand cash party. However, the claim is false. According to the event manager and the DJ, the total amount collected was around… pic.twitter.com/b82NBV1wZE
— IndiaToday (@IndiaToday) February 18, 2026
वीडियो में क्या दिख रहा?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पंजाबी शादी में दूल्हे ने दुल्हन पर नोटों की बरसात की है। जिसमें दावा किया जा रहा था कि 8 करोड़ रुपये कैश उड़ाए गए हैं।
दुल्हे के भाई ने साफ कर दिया है कि यह करोड़ रुपये नहीं बल्कि 2 लाख रुपये हैं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए हैं।
