विकसित भारत संकल्प सभा (ज्योति यात्रा) का झज्जर में हुआ भव्य आयोजन

 
 विकसित भारत संकल्प सभा (ज्योति यात्रा) का झज्जर में हुआ भव्य आयोजन



- सेवा की ज्योति से विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई रोशनी : मोहन लाल
 
- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित को प्राथमिकता का संकल्प लेकर निरन्तर आगे बढ़े

- हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चैयरमेन मोहन लाल कौशिक बोले- 2047 का विकसित भारत हर नागरिक के संकल्प और सहभागिता से होगा साकार

- पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सेवा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया

- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के संबोधन का बड़ी स्क्रीन के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण

- झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित

झज्जर, 07 अक्टूबर

सेवा की ज्योति, राष्ट्र निर्माण का संकल्प और विकसित भारत का सपना—इन तीनों भावनाओं का संगम बुधवार को झज्जर के राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में देखने को मिला। यहां आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने एकजुट होकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के संबोधन का बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया। कॉलेज परिसर में डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक व अन्य अतिथिगण ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम उपरांत सेवा ज्योति यात्रा देश भक्ति गीतों के साथ क्रिकेट स्टेडियम तक लाया गया,जहां सभी मेहमानों ने संयुक्त रूप से ज्योति को स्थापित किया।

सेवा ज्योति यात्रा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम
कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक इसे अपना व्यक्तिगत संकल्प मानकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करेगा। श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनकल्याण की भावना को निरन्तर गति मिल रही है। हमने सेवा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है,यही भावना हमें राष्ट्रीय भावना की ओर प्रेरित करती है।

हर गांव, समाज और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे सेवा की ज्योति
मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा है। सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा की यह ज्योति केवल एक यात्रा तक सीमित नहीं है बलिक हर गांव, समाज और प्रत्येक व्यक्ति तक सेवा की ज्योति पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित को प्राथमिकता का संकल्प लेते हुए आगे बढे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि झज्जर वीरों,किसानों,खिलाड़ियों की धरती है। देश और प्रदेश के विकास में यहां के लोगों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है और आज भी युवा सेना,खेलों और अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की भागीदारी, किसानों की मेहनत और समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। आज लिया गया संकल्प आने वाली पीढ़ियों के भारत की दिशा तय करेगा।

भारत की संस्कृति में  सदियों से रचा-बसा सेवा का भाव : औमप्रकाश धनखड़
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत की संस्कृति में सेवा का भाव सदियों से रचा-बसा है। सेवा संकल्प अभियान इसी परंपरा को आधुनिक भारत के विकास से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा भारत बनाना है जहां हर वर्ग को विकास के समान अवसर मिलें और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।
धनखड़ ने कहा कि 2047 का भारत कैसा होगा, यह आज के हमारे संकल्प और कर्म तय करेंगे। युवाओं को विशेष रूप से आगे आकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सेवा ज्योति को जनसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक बताते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प लिया।

हर वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना ही उद्देश्य : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना और सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के समापन पर सेवा ज्योति को क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी,जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता दिनेश कौशिक एवं संजय कबलाना, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़, नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन जिले सिंह सैनी,बहादुरगढ़ नगरपरिषद चैयरपर्सन सरोज राठी,नगर पालिका बेरी के चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्किट कमेटी बेरी के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, बहादुरगढ मार्किट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, पूर्व चैयरपर्सन सुनीता चौहान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़,कमलेश अत्री,रेखायादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम अहलावत,मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला,पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दिनेश गोयल,मनीष बंसल,आनंद सागर,दयाकिशन जांगड़ा,धर्मवीर सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे वहीं जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल,जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट, सीटीएम ऋतु सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
--------------


1 फ़ोटो कैप्शन : झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि चैयरमेन मोहन लाल कौशिक,डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति।

2 फ़ोटो। झज्जर स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में मसाल प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि चैयरमेन  मोहन लाल कौशिक, व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़,भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी,डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति

3 फ़ोटो। झज्जर -बहादुरगढ़ मार्ग स्थित क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार पर  सेवा ज्योति स्थापित करते मुख्य अतिथि चैयरमेन  मोहन लाल कौशिक,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़,डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति।

4 फोटो : झज्जर राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में बुधवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि मोहन लाल कौशिक, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डीसी वर्षा खांगवाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति।