Breaking: ASI ने 2,000 रुपए में बेचा ईमान, विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 
Breaking: ASI ने 2,000 रुपए में बेचा ईमान, विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
Breaking: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) बलदेव सिंह को 2,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी कपूरथला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की पड़ताल के बाद की गई है।

ASI ने 10,000 रुपए मांगी थी रिश्वत

उन्होंने आगे कहा कि शिकायत के अनुसार, अदालत से अग्रिम जमानत करवाने के बाद शिकायतकर्ता को पुलिस जांच में शामिल होने की अनुमति देने के लिए आरोपी एएसआई ने 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में इस पुलिसकर्मी ने उक्त मकसद के लिए 5,000 रुपए देने की मांग की, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा लगातार मिन्नतें करने के बाद उसने 2,000 रुपए रिश्वत स्वीकार कर ली।

मामले में आगे की जांच जारी

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उपरोक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।