New Eexpressway : इस एक्सप्रेसवे पर 120 KMPH की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, 12 जिलों को होगा फायदा
Jun 22, 2025, 14:41 IST
New Eexpressway : केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच UP और दिल्ली के बीच एक ऐसा एक्सप्रेसवे बन रहा है जो उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी और आधी दिल्ली की परेशानी दूर करेगा। इस एक्सप्रेसवे की मदद से महज 6 घंटे में 600 किलोमीटर की दूरी पूरी हो जाएगी। जानकारी के अनुसार इस 594 किलोमीटर लंबे रोड इंफ्रा प्रोजेक्ट का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और जल्द यह ट्रैफिक के लिए खुल सकता है। हम बात कर रहे हैं गंगा एक्सप्रेसवे की, जो मेरठ से प्रयागराज तक जाएगा। कानपुर-लखनऊ रूट पर सोनिक स्टेशन के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए रेलवे लाइन पर पुल निर्माण के बाद स्टील गर्डर लगाने का काम चल रहा है।
