महज 7 साल की उम्र में योग का सितारा बनी Vanya Sharma, एशिया पैसिफिक योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। महज़ 7 वर्ष की आयु में अपनी योग साधना और अद्भुत प्रतिभा से सबको प्रेरित करने वाली वान्या शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन प्रतिष्ठित 3rd एशिया पैसिफिक योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है, जो 2 से 5 सितंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित होगी।
जानकारी के मुताबिक, वान्या इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्हें आर्टिस्टिक सोलो और आर्टिस्टिक पेयर दोनों इवेंट्स में हिस्सा लेने का मौका मिला है। इस आयोजन का संचालन यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन और यूनिवर्सल योगा एलायंस की ओर से किया जा रहा है।
वान्या शर्मा की ये है उपलब्धियां
- -सबसे कम उम्र की योग साधिका के रूप में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए है।
- -राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक और सम्मान हासिल किए है।
- विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक मंचों पर योग प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित किया।
- कठोर परिश्रम, अनुशासन और साधना से योग जगत में विशिष्ट पहचान बनाई।
क्या कहती है वान्या
वान्या का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे भारत के लिए पदक जीतकर लौटेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।इस उपलब्धि में स्पोर्ट्स हस्की ब्रांड ने भी उनका पूरा साथ दिया। जिसने हर कदम पर उन्हें प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने का हौसला दिया। नन्हीं उम्र में बड़े सपनों को साकार करने वाली वान्या शर्मा आज भारत की नई प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगी।