लो जी हो गया Update! आज से UPI पेमेंट 50% हुआ फास्ट; अब सेकंडों में होगी ट्रांजेक्शन

 
लो जी हो गया Update! आज से UPI पेमेंट 50% हुआ फास्ट; अब सेकंडों में होगी ट्रांजेक्शन
UPI Update: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा आज UPI में एक बड़ा अपडेट किया गया है। इस नए बदलाव का उद्देश्य UPI ऐप फोन पे, गूगल पे और पेटीएम से होने वाले लेन-देन को सुविधाजनक बनाना है। इस अपडेट के बाद आज से UPI पेमेंट 50% फास्ट हो गई है। यानी, अब आपका पेमेंट मैक्सिमम 15 सेकेंड में पूरा हो जाएगा। अब पहले की तरह 30 सेकेंड इंतजार नहीं करना पड़ेगा। NPCI ने बीते महीने UPI से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए थे जो आज 16 जून से लागू हो गए हैं।

जानें उद्देश्य

सर्कुलर में कहा गया है कि इस बदलाव का उद्देश्य यूजर्स के एक्सपीरयंस को और बेहतर बनाना है। कम टाइम लगने के कारण यूजर्स का समय भी बचेगा।

इतने रुपये तक कर सकेंगे लेन-देन

यूपीआई ऐप जैसे फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के जरिए आप 2 लाख रुपये एकमुश्त या किस्तों में लेन-देन कर सकते हैं। आज हर छोटी-बड़ी दुकान में आपको यूपीआई पेमेंट सर्विस उपलब्ध है।