Upcoming SUV 2025 : भारत में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई SUV, फ्रस्टिवल सीजन में होगा बड़ा धमाका; जानें डिटेल्स और फीचर्स 

इस साल तीन बड़ी कंपनियां अपनी SUV लॉन्च करने का प्लान बना रही हैं। इनमे भारत की तीन बड़ी कार निर्माता ऑटोमोबाइल कंपनियां, मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स के नाम शामिल है।
 
3 new SUVs will be launched in India soon
Upcoming SUV 2025 : अगर आप भी इस साल फेस्टिवल के सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस साल तीन बड़ी कंपनियां अपनी SUV लॉन्च करने का प्लान बना रही हैं। इनमे भारत की तीन बड़ी कार निर्माता ऑटोमोबाइल कंपनियां, मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स के नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि ये कंपनियां कौन सी SUV लॉन्च करने का प्लान बना रही हैं।

1. Maruti Escudo 

भारत की सबसे बड़ी कर निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 3 सितंबर 2025 को अपनी नई 5-सीटर SUV लॉन्च करने जा रही है, जिसका कोडनेम Y17 है। पहले इसे ग्रैंड विटारा पर आधारित 7-सीटर बनाने की योजना थी, लेकिन अब मारुति ने इसे 5-सीटर SUV के रूप में पेश करने का फैसला किया है। यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसमें कई शानदार फीचर्स होंगे और इसे मारुति सुजुकी की एरेना डीलरशिप से बेचा जाएगा।

इसे मारुति ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच रखा जाएगा और इसकी अनुमानित कीमत 10-18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

2. New-Gen Hyundai Venue

वहीं हुंडई अपनी न्यू-जेनरेशन Venue SUV को अक्टूबर 2025 में लॉन्च करेगी। हाल ही में इस मॉडल को भारी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग करते देखा गया, लेकिन फिर भी इसमें क्रेटा जैसी क्वाड हेडलाइट्स और DRLs साफ नजर आ रही थीं। इसमें हुंडई की कई ग्लोबल SUVs से फीचर्स लिए जाएंगे, जैसे कनेक्टेड DRLs, नए डिजाइन वाले 16-इंच अलॉय व्हील्स और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक।


मौजूदा हुंडई वेन्यू में लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक है, लेकिन न्यू-जेनरेशन SUV में लेवल 2 ADAS सूट के साथ कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स होने की उम्मीद है। इंजन के मामले में न्यू-जेनरेशन Venue में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ही जारी रहेंगे।


3. Tata Sierra 

Tata Sierra अपनी नई सिएरा SUV को 2025 के अंत तक लॉन्च करेगी। इसे ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा। इसे 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्री-प्रोडक्शन फॉर्म में दिखाया गया था।

Tata Sierra में टाटा का बिल्कुल नया 1.5L नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन निचले वेरिएंट में मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट्स में 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट होगी, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। टाटा सिएरा का डिजाइन बॉक्सी होगा और इसके केबिन फीचर्स हैरियर और कर्व से लिए जाएंगे।