अनोखी परंपरा! इस देश में शादी से पहले तोड़े जाते हैं दुल्हन के दांत, मामा निभाते हैं रस्म
परंपरा में मामा की भूमिका?
इस परंपरा में दुल्हन के मामा छोटे लकड़ी के हथौड़े से दांतों पर हल्का वार करते हैं। ये काम बहुत सावधानी और अनुभव से किया जाता है ताकि दांत टूटें लेकिन गंभीर चोट न लगे। दांत तोड़ने के बाद मसूढ़ों पर खास औषधि लगाई जाती है। इससे घाव जल्दी भरते हैं और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
क्या मायने रखती है ये परंपरा?
बताया जाता है कि गेलाओ लोग इसे पारिवारिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा मानते हैं. इसे सम्मान पहचान और वयस्कता की निशानी के रूप में देखा जाता है। बाहरी दुनिया के लिए ये प्रथा असामान्य और विवादास्पद लग सकती है। लेकिन स्थानीय लोगों के लिए ये सांस्कृतिक परंपरा और गरिमा का हिस्सा है।
इस परंपरा में हिंसा का कोई स्थान है?
इस प्रक्रिया में कोई हिंसा नहीं बल्कि ये एक सांस्कृतिक अनुष्ठान है. समुदाय के स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों के अनुसार ये किया जाता है। ये अनोठी परंपरा दिखाती है कि मानव समाज में सांस्कृतिक विविधता कितनी व्यापक और जटिल है. गेलाओ लोग इसे सम्मान और गरिमा के साथ निभाते हैं।
