सगा मामा बना खलनायक, अपने ही भांजे का अपहरण कर मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती

 
सगा मामा बना खलनायक, अपने ही भांजे का अपहरण कर मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती
Naya Haryana : हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की रोहतक पुलिस ने UP से किडनैप हुए एक बच्चे को बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी अनिल विश्वकर्मा ने 7 मई की शाम को अपने 10 वर्षीय बेटे हर्षित की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के अनुसार, थाने से परिजन घर ही आए थे कि बच्चे की मां रश्मि को व्हाट्सएप कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिवार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पांच टीमें गठित की। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, किडनैपिंग की यह साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे मामा ने ही रची थी। अरेस्ट आरोपियों में मामा भी शामिल है, जिसने जीजा से बच्चे को छोड़ने के नाम पर परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मामा UP का ही रहने वाला है, जबकि दोनों अन्य आरोपी रोहतक और सोनीपत के रहने वाले हैं। तीनों ने बच्चे को किडनैप कर रोहतक में होटल में रखा हुआ था। UP पुलिस को इसकी लोकेशन मिली तो उन्होंने रोहतक टीम से संपर्क साथा। इसके बाद रोहतक SIT ने तीनों को अरेस्ट कर बच्चे को बरामद किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे बच्चे को 7 मई को स्कूल के बाहर से ही उठा लाए थे। बच्चे का मामा पहले रोहतक में रहकर नौकरी कर चुका था, इसलिए वे सीधे उसे यहीं ले आए। फिलहाल, रोहतक पुलिस ने तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के सूपा निवासी रामजी ने अपने साथियों अनीस और सुमित के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। अनीस हरियाणा के सोनीपत और सुमित रोहतक का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक रामजी पहले हरियाणा में नौकरी कर चुका था, जहां उसकी मुलाकात दोनों आरोपियों से हुई थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि रामजी और उसके जीजा अनिल के बीच पहले से विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले रामजी पर परिवार के मोबाइल से लाखों रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगा था, जिसके बाद दोनों परिवारों में बोलचाल बंद हो गई थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने ही भांजे के अपहरण की साजिश रची। Haryana News

UP पुलिस के हवाले 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस PRO मनीष हुड्डा ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे के परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। UP पुलिस की तरफ से उनके पास सूचना आई थी। उसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों को काबू किया और UP पुलिस के हवाले कर दिया।