Electric Scooters : अगले महीने मार्किट में लॉन्च होंगे दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, नए फीचर्स मचाएंगे तबाही

 
Electric Scooters : अगले महीने मार्किट में लॉन्च होंगे दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, नए फीचर्स मचाएंगे तबाही
Electric Scooters : हीरो मोटोकॉर्प एक स्ट्रैटजी के तहत काम कर रही है और आने वाले समय में ग्राहकों को ऐसे-ऐसे प्रोडक्ट देने वाली है कि उनकी जरूरतें पूरी हो सके। मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक जुलाई को हीरो मोटोकॉर्प अपने विडा ब्रैंड के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारियों में है और इनके संभावित नाम विडा जी (Vida Z) और वीएक्स2 (VX2) हो सकते हैं। मीडिटा रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा विडा वी2 की तरह की वीएक्स2 में 2-3 वेरिएंट हो सकते हैं और इनकी कीमतें एक लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, विडा जी एक किफायती मॉडल हो सकता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि विडा जी की कीमत विडा वी2 के एंट्री लेवल मॉडल से भी कम हो सकती है। हालांकि, यह फिलहाल अनुमान है और आने वाले समय में कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसपर मुहर लग सकती है। Electric Scooters : अगले महीने मार्किट में लॉन्च होंगे दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, नए फीचर्स मचाएंगे तबाही

फीचर्स पर रहेगा जोर

आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प अपने विडा ब्रैंड के आगामी स्कूटर में बेहतर लुक और फीचर्स के साथ ही ज्यादा रेंज पर भी जोर दे सकती है। मौजूदा वी2 सीरीज मॉडल में 2.2 Kwh से लेकर 3.94 Kwh तक की बैटरी लगी है, जिनकी सिंगल चार्ज रेंज 94 किलोमीटर से लेकर 165 किलोमीटर तक है। अब आगामी मॉडल में 4.4kWh तक के बैटरी पैक देखने को मिल सकते हैं, जो कि परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ जबरदस्त पावर, स्पीड और रेंज देंगे। साथ ही विडा के आगामी स्कूटर में काफी सारे आकर्षक कलर ऑप्शंस भी मिल सकते हैं। Electric Scooters