Harana News: हरियाणा में दो सगे भाईयों को मारी गोली, खेत के पानी को लेकर हुआ था विवाद

 
Harana News: हरियाणा में दो सगे भाईयों को मारी गोली, खेत के पानी को लेकर हुआ था विवाद

Harana News: हरियाणा के रोहतक जिले में खेत के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई है। खबरों की मानें, तो कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी ने गुस्से में आकर दो भाइयों को गोली मार दी है। जिसके चलते दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर की है। यहां अजय और राकेश को गोली मार दी है। जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना के आरोपी विनोद को सीआईए-2 की टीम ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। खबरों की मानें, तो यह घटना मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे की है। अजय और राकेश दोनों भाई अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के खेत का मालिक विनोद भी खेत में पहुंच गया। इसके बाद खेत में पानी चलाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद अजय और राकेश ने विनोद के सिर पर कस्सी से वार कर दिया। जिसके बाद विनोद ने दोनों भाइयों पर गोली चला दी।