Bullet Train: दिल्ली से आसान होगा हरियाणा और पंजाब का सफर, दौड़ेगी Bullet Train, यहां बनेंगे 15 स्टेशन

 
Bullet Train: दिल्ली से आसान होगा हरियाणा और पंजाब का सफर, दौड़ेगी Bullet Train, यहां बनेंगे 15 स्टेशन
Bullet Train:  दिल्ली से हरियाणा और पंजाब (Delhi to Amritsar Bullet Train) का सफर अगले कुछ सालों में आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली-अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है।  इस प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा और पंजाब के 321 गांवों में जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। खबरों की मानें, तो जिन किसानों की जमीन सरकार लेगी, उन्हें मार्केट रेट के हिसाब से 5 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा।

61 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद लोगों को तेज स्पीड के रूप में एक बड़ा सार्वजिनक परिवहन मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देकर बुलेट ट्रेन के निर्माण में आ रही सभी परेशानियों को दूर कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दिल्ली से हरियाणा और हरियाणा से अमृतसर के बीच सफर आसान हो जाएगा। इस बुलेट ट्रेन से यात्री केवल 2 घंटे में दिल्ली से अमृतसर आसानी से पहुंच सकेंगे।  खबरों की मानें, तो इस प्रोजेक्ट पर केद्र सरकार करीब 61 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिसका फायदा लाखों यात्रियों को होगा।

यहां बनेंगे स्टेशन

कुरुक्षेत्र -करनाल -पानीपत -सोनीपत -झज्जर -बहादुरगढ़ -जालंधर -लुधियाना -चंडीगढ़ -अंबाला कैंट,

इतनी होगी बुलेट ट्रेन की स्पीड

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किलो मीटर प्रति घंटा होगी और औसत स्पीड 250 किलो मीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन में एक बार में करीब 750 यात्री सफर कर सकेंगे।