New Expressway: हरियाणा से राजस्थान का सफर होगा बिल्कुल आसान, इस जगह से तैयार हो रहा नया एक्सप्रेसवे
May 26, 2025, 08:43 IST
New Expressway: हरियाणा और राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब हरियाणा से जयपुर जाना और आसान हो जाएगा। राजस्थान में बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। इससे हरियाणा के गुरुग्राम से जयपुर का सफर ढाई घंटे में केवल पूरा हो सकेगा। आपको बता दें कि 67 किलोमीटर लंबा यह फोर लेन एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जयपुर को सीधे जोड़ेगा। देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन इसका जल्द ही करेंगे। इसके बनने से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के प्रति लोगों का रुझान और बढ़ेगा। बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस-वे चालू होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के प्रति आकर्षण और बढ़ेगा। आपको बता दें कि बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है। लोगों को बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले जून माह में किसी एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक लोड डाला जा सकता है। लोड डालने के बाद बीच में किसी भी दिन इसका औपचारिक उद्घाटन होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। एक्सप्रेसवे के निर्माण से हरियाणा के गुरुग्राम से जयपुर पहुंचना आसान हो जाएगा। इस रास्ते सें जयपुर पहुंच सकेंगे। आपको बता दें कि जयपुर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधे जोड़ने के लिए राजस्थान के दौसा इलाके में बांदीकुई से जयपुर तक नया एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। 67 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे फोर लेन का है। यह एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे है। इस रोड का निर्माण मई के अंत तक पूरा करने का टारगेट था लेकिन निर्माण टारगेट से पहले ही पूरा हो गया। इस पर 120 किमी प्रति घंटे तक की गति से वाहन चल सकेंगे। इस हिसाब से महज 25 से 30 मिनट में बांदीकुई से जयपुर पहुंचा जा सकेगा। अभी इसमें एक घंटे से अधिक का वक्तलगता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए गुरुग्राम से बांदीकुई महज 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। आपको बता दें कि बांदीकुई से जयपुर एक्सप्रेस-वे बनने के बाद जयपुर पहुंचने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे दो बेहतर रूट हो गए हैं। इसके चलते लोग अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जयपुर जाना पसंद कर रहे हैं।
