हरियाणा से यूपी का सफर होगा बिल्कुल आसान, सरकार का एक ही रूट पर रैपिड रेल और एलिवेटेड रोड का नया प्लान तैयार

 
हरियाणा से यूपी का सफर होगा बिल्कुल आसान, सरकार का एक ही रूट पर रैपिड रेल और एलिवेटेड रोड का नया प्लान तैयार
Naya Haryana : वाहन चालकों और आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पूर्वी-पश्चिमी शहर की कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड और गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा की कनेक्टिविटी वाली नमो भारत रैपिड रेल परियोजना का रूट समानांतर रहेगा। जानकारी के मुताबिक, यानी बाटा रेलवे पुल के पास से ही दोनों परियोजनाओं के लिए एलिवेटेड रूट तय होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना को देख रहे फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस रूट का सर्वे कर लिया है। बाटा पुल के पास दोनों परियोजनाएं एक-एक पिलर पर आएंगी, मौके पर इतनी जगह तलाश ली जाएगी। Faridabad Mega Projects

जानकारी के मुताबिक, अब अगले सप्ताह प्राधिकरण के अधिकारी रेल परियोजना विभाग के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। उन्हें भी मौका मुआयना कराया जाएगा। इसके बाद यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जुलाई या अगस्त में इस परियोजना के टेंडर किए जा सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बड़ी परियोजनाओं पर इसी साल काम शुरू करने की कवायद चल रही है। ताकि CM की अध्यक्षता में होने वाली प्राधिकरण की अगली बैठक में इस परियोजना को शुरू करने का श्रेय लिया जा सके। Faridabad Mega Projects

दोनों परियोजनाएं जरूरी

जानकारी के मुताबिक, नमो भारत रैपिड रेल परियोजना के तहत गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए रैपिड रेल नोएडा के सेक्टर 142 और सूरजपुर तक जाएगी। जिले में इस परियोजना की लागत करीब 3700 करोड़ आएगी। प्रस्तावित रूट के तहत सैनिक काॅलोनी से अनखीर चौक, बड़खल चौक और फिर ग्रेटर फरीदाबाद होते हुए आगे नोएडा तक है।

उधर, पूर्वी-पश्चिमी शहर की कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड पुल की शुरुआत सैनिक काॅलोनी से होते हुए मस्जिद चौक को पार कर प्याली-हार्डवेयर चौक से होते हुए सीधे बाटा रेलवे पुल को पार कर कोर्ट रोड से होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। Faridabad Mega Projects

मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना पर 682.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना से शहर में एक स्थान से दूसरी जगह जाना बेहद आसान हो जाएगा। पूर्वी-पश्चिमी फरीदाबाद कनेक्टिविटी वाली परियोजना की डीपीआर तो बीते साल ही बन गई थी। इसके बजट को भी मुख्यमंत्री स्वीकृति दे चुके हैं। Faridabad Mega Projects

जानकारी के मुताबिक, बाटा रेलवे पुल के पास से ही दोनों परियोजनाओं का रूट तय किया जा सकता है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने रूट का सर्वे कर लिया है। जल्द रेल परियोजना वाले अधिकारियों संग इस रूट पर विस्तार से चर्चा होगी। उसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

- प्रवीण चौधरी, मुख्य अभियंता, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण