Traffic Advisory: वाहन चालक ध्यान दें! 1 साल के लिए बंद रहेगा ये सड़क मार्ग

 
Traffic advisory
Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से  वाहन चालकों के लिए काम की खबर आई है। बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि GRG सर्कल और PM सर्कल के बीच पंडित पंत मार्ग 23 फरवरी से 1 साल के लिए बंद हो जाएगा।


मेट्रो स्टेशन का होगा निर्माण
बता दें कि यहां पर  ‘युगे युगीन भारत’ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनेगा जिसके चलते 1 साल के लिए इस रोड पर  वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह खबर जो दिल्ली के लुटियंस जोन (सेंट्रल दिल्ली) से होकर गुजरने वालों के लिए है।ऑटो और वाहन


ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की परेशानी को दूर करने के लिए गोल डाक खाना से पंडित पंत मार्ग पर आने वाली गाड़ियों को डॉ. बिशंबर दास मार्ग लेकर गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (GRG रोड) की ओर बढ़ें और फिर चर्च रोड की ओर चर्च लेन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।  इसी तरह, चर्च रोड से आने वाली गाड़ियों को GRG रोड, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग की ओर जाने के लिए लेन लेने की सलाह दी गई है।

 ट्रैफिक पुलिस ने संसद मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, बिशंबर दास रोड, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड और महादेव रोड जैसे दूसरे रास्ते सुझाए हैं। कश्मीरी गेट ISBT, रेलवे स्टेशन और IGI एयरपोर्ट की ओर जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे यातायात पाबंदियों को देखते हुए अतिरिक्त समय निकालकर अपनी यात्रा की प्लानिंग सावधानी से करें।