Aaj Ka Rashifal 04 July 2025 : आज कैसा बीतेगा आपका दिन, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal 04 July 2025 : आज कैसा बीतेगा आपका दिन, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 July 2025 : दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। यहां पढ़ें आज के सभी राशिफल। मेष (Aries) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने कर्जो को भी उतारने के बारे में सोचना होगा। वृषभ (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कर्क (Cancer) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से काम को लेकर सलाह लेनी होगी। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है और अपने कामों में ढील बिल्कुल न दें। आप अपने कामों को लेकर यदि लापरवाही दिखाएंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। कन्या (Virgo) आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी। तुला (Libra) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आप अपने कामों पर ध्यान देंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिल सकता है। धनु (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन आपको किसी सरकारी काम को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है, जो आपकी किसी से सलाह लेकर ही समाप्त होगी। मकर (Capricorn) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी और प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई डील अटक सकती है, लेकिन आप अपने धन का लेनदेन थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें और कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। कुंभ ( Aquarius) आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में पारिवारिक समस्याओं को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। जीवनसाथी से आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बड़े सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। मीन (Pisces) आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है।