Aaj Ka Rashifal 03 July 2025 : आज इन पांच जातकों की चमकेगी किस्मत, खुशियों से भरा रहेगा दिन; यहां पढ़ें सभी राशिफल
Jul 3, 2025, 06:10 IST
Aaj Ka Rashifal 03 July 2025 : दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। यहां पढ़ें आज के सभी राशिफल। मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप कुछ बेवजह के कामों को लेकर भी परेशान रहेंगे। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको उनकी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। वृषभ (Taurus) आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बढ़िया रहने वाला है। आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपकी कोई अटकी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी धार्मिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसके लिए आप पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। कर्क (Cancer) आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा। आपके मनमौजी कामों से आपके सहयोगी भी परेशान रहेंगे। आप बेवजह किसी किसी से न उलझें, नहीं तो इससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता हो सकता है। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। कन्या (Virgo) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। पार्टनरशिप आप थोड़ा देखभाल कर ही करें। आप संतान के लिए कोई लैपटॉप और मोबाइल की खरीदारी कर सकते हैं। तुला (Libra) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपकी किसी बात से आज माताजी परेशान रहेंगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे ना हटें। धनु (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी गलत इन्वेस्टमेंट को करने से बच सकते हैं। प्रॉपर्टी में थोड़ा सोच समझकर ही हाथ बढ़ाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिलने से उनके कुछ विरोधी हो सकते हैं, जो उनके बॉस से चुगली लगा सकते हैं, आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। मकर (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। कुंभ ( Aquarius) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। शेयर मार्केट में आप थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपनी नौकरी में मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। मीन (Pisces) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। यदि किसी काम को लेकर आपके मन में संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।
