Accident: सड़क हादसे में हरियाणा के तीन लोगों की मौत, सास-ससुर व दामाद समेत कार के उड़े परखच्चे

 
Accident: सड़क हादसे में हरियाणा के तीन लोगों की मौत, सास-ससुर व दामाद समेत कार के उड़े परखच्चे
Accident: हरियाणा के तीन लोगों की पंजाब के पटियाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में सास-ससुर और दामाद हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहे है कि यह हादसा पटियाला-राजपुरा रोड पर कस्बा बहादुरगढ़ के पास हुआ है। वीरवार को हुए भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी कार ब्रिजा सवार तीन अन्य गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही थी। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर राजपुरा की तरफ जा रही ब्रिजा कार जब बहादुरगढ़ कस्बे के पास पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे ब्रिजा कार चालक ने संतुलन खोया और दूसरी साइड पटियाला की तरफ आ रही अलकाजार कार के साथ ब्रिजा की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि अलकाजार कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवन कुमार, उनकी पत्नी कुसुम लता और उनके दामाद सिद्धांत बब्बर की तौर पर हुई है।