New Flyover : इस बाइपास पर बनेंगे तीन फ्लाईओवर, 95 करोड़ आएगी लागत

 
New Flyover : इस बाइपास पर बनेंगे तीन फ्लाईओवर, 95 करोड़ आएगी लागत
New Flyover: केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच जयपुर-आगरा बाइपास पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं।

यहां बनेंगे तीन फ्लाईओवर

जयपुर-आगरा बाइपास पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और हादसों के कारण NHAI ने बड़ा फैसला लिया है। NHAI के अनुसार बाइपास के तीन प्रमुख जंक्शनों कानोता, बस्सी टी-पॉइंट और बांसखो फाटक पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन स्थानों को 'ब्लैक स्पॉट' श्रेणी में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह फैसला जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई सेफ्टी कमेटी की बैठक में लिया गया।

फ्लाईओवरों निर्माण पर 95 करोड़ आएगी लागत

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि इन तीनों स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए बिड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिड इसी माह खोली जाएगी, जिसके बाद कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अनुमान है कि इन फ्लाईओवरों के निर्माण पर लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

ये कट किया जाएगा बंद

इसके अतिरिक्त, बगराना क्षेत्र में रिंग रोड से पहले 52 फीट हनुमानजी मंदिर के सामने बने कट को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस कट पर स्थानीय ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही, यहां आए दिन छोटे-मोटे एक्सीडेंट भी होते हैं। NHAI ने इस कट को बंद करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सहयोग मांगा है।