App Loan Alert: आज के इस डिजिटल भरे जमाने में हर कोई नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करता है। जिस वजह पैसे का लेन-देन काफी आसान हो गया है। लेकिन इसके साथ-साथ मार्किट में कई लोन ऐप भी लांच हो गए हैं। जब से ये ऐप आए हैं तब से लोन लेना भी आसान हो गया है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन ऐप से लोन लेने से आपको परेशानी हो सकती है? शायद नहीं, पर आपको इस बारे में जरूर जानना चाहिए। तो आइए हम आपको बताते है कि एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है...
App इन बातों का रखें विशेष ध्यान :-
पहली बात
पहले तो कोशिश करें कि किसी भी लोन वाली एप से लोन न लें और अगर जरूरत है तो अपने बैंक से संपर्क करें, लेकिन फिर भी अगर किसी एप से लोन लेने की जरूरत पड़ रही है तो फिर उस एप के रिव्यू जरूर पढ़ें। देखें कि लोगों ने उसे कितना रेट किया है और लोगों की उसके बारे में क्या राय है। कुछ भी गलत दिखे तो उस एप से लोन लेने से बचें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
दूसरी बात
जहां एक तरफ कई एप आपका सिविल स्कोर कम होने पर आपको लोन नहीं देती, तो वहीं कई एप कम सिविल स्कोर पर लोन देने को तैयार हो जाती हैं। इसके बदले में वो आपसे पहले फाइल चार्ज या सर्विस चार्ज के नाम पर कुछ पैसे मांगती है। ध्यान रहे कि इनकी मीठी-मीठी बातों या लुभावने ऑफर्स पर विश्वास न करें और इन्हें कोई पैसे न दें। वरना लोन मिलना तो दूर आपके पैसे भी डूब जाएंगे।
तीसरी बात
जिस तरह से आजकल लोन देने वाली एप की तादाद बढ़ी है। ऐसे में ये सुनिश्चित करें कि एप आपके मोबाइल में क्या-क्या परमिशन मांग रही है। अगर कोई एप आपकी बैंकिंग एप या मोबाइल की कोई ऐसी चीज का एक्सिस मांग रही है जिससे आपका डाटा लीक हो सकता है या आपके साथ ठगी हो सकती है। तो ऐसी एप को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। वरना ये एप आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती हैं।
चौथी बात
अगर आप किसी एप पर विश्वास कर चुके हैं और आखिर में लोन ले रहे हैं तो लोन एग्रीमेंट को जरूर पढ़ें। बिना पढ़ें नियम व शर्तों पर सहमित न दें, क्योंकि ऐसा करने से भविष्य में आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए लोन की शर्तों को जरूर पढ़ना चाहिए। App