Haryana: हरियाणा ने इस बार रखी 10300 क्यूसेक पानी की मांग, पंजाब के सिंचाई मंत्री ने कही ये बड़ी बात...
May 15, 2025, 20:35 IST
Haryana: आज 15 मई को BBMB के तकनीकी कमेटी की बैठक हुई। इस कमेटी की बैठक पंजाब सरकार के सेक्रेटरी कृष्ण कुमार और चीफ इंजीनियर शेर सिंह शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, मीटिंग के बाद पंजाब के सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार गोयल प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे बताया कि हरियाणा ने पहले अपनी 8500 क्यूसेक पानी की मांग रखी। इस पर पंजाब सरकार के अधिकारियों ने कहा कि 21 तारीख से उन्हें नए कोटे से पानी मिल जाएगा। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, इस पर हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने कहा कि हमें 10300 क्यूसेक पानी 21 तारीख से दिया जाए, जबकि हरियाणा ने पहले पत्रों से 9525 क्यूसिक पानी की मांग रखी थी। Punjab Haryana News डिमांड बढ़ाकर रखी जानकारी के मुताबिक, सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा हरियाणा ने अब अपनी मांग बढ़ाकर रख दी है। इस समय भाखड़ा मेन लाइन जहां से पानी जाना है, उसकी क्षमता 11700 क्यूसेक पानी है। तीन हजार क्यूसेक पानी पंजाब के लिए चाहिए। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, 10300 हरियाणा ने मांगा है, जो कि संभव नहीं है। लाइन की रिपेयर का काम चल रहा है। जब हमारे अधिकारियों ने यह बात BBMB चेयरमैन के सामने रखी तो उनका जवाब था कि वह इस मामले को देख लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, सिंचाई मंत्री ने कहा मीटिंग में आज भी हरियाणा ने वह बात की है जो संभव नहीं है। BBMB के चेयरमैन ने यह बात कहीं है कि सभी शांत रहे। भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के जो नियम है उनका पालन किया है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री ने कहा कि चार हजार क्यूसेक पानी हरियाणा को पंजाब द्वारा मानवता के आधार पर दिया जा रहा है। वह पंजाब का हक है। जब भी हमारी डिमांड होगी तो हम मांग करेंगे, तो हरियाणा को पानी वापस करना होगा। Punjab Haryana News जानकारी के मुताबिक, यह लगभग साफ हो गया है कि हरियाणा को 20 मई तक अतिरिक्त पानी नहीं मिल पाएगा, क्योंकि हाईकोर्ट में चल रहे मामले की अगली सुनवाई 20 मई को है और 21 मई से हरियाणा को अगले साल के लिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
