Haryana Bijli Bill: हरियाणा में इस शख्स को आया 30 करोड़ से ज्यादा का बिजली का बिल, जिसने भी देखा उसके ही उड़ गए होश
Jun 19, 2025, 14:51 IST
Haryana Bijli Bill: हरियाणा के जींद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने एक उपभोक्ता को 30 करोड़ 1 लाख 85 हजार 505 रुपए का बिजली बिल भेज दिया है। करोड़ों का बिल देखकर उपभोक्ता के पैरों के तले की जमीन खिसक गई है। उपभोक्ता ने निगम पर लापरवाही और जान-बूझ कर परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।
