अब दिल्ली दूर नहीं! आज खुलेगा ये नया Expressway, कई बड़े शहरों का सफर होगा आसान

 
अब दिल्ली दूर नहीं! आज खुलेगा ये नया Expressway, कई बड़े शहरों का सफर होगा आसान
Delhi-Jaipur Expressway:  राजस्थान के जयपुर से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद आज जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। NHAI द्वारा आज इसके लिए प्रोविजनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। करीब 67 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस वे जयपुर के बगराना से शुरू होकर बांदीकुई तक जाएगा और सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।

जयपुर से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से जयपुर से दिल्ली की दूरी अब सिर्फ 3 घंटे में तय की जा सकेगी। ट्रायल रन के आधार पर कल से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। एक्सप्रेसवे पर सुगम यातायात के लिए पांच स्थानों पर इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिनमें दौसा जिले में बापी और भेड़ोली प्रमुख हैं।

कैमरे के जरिए वसूला जाएगा टोल 

इससे जयपुर, दिल्ली, मुंबई, वडोदरा जैसे बड़े शहरों तक सफर और भी आसान होगा। यह एक्सप्रेसवे फोरलेन एक्सप्रेसवे है, इस एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज भी आधुनिक तकनीक से बनाए गए हैं। यहां किसी व्यक्ति के द्वारा टोल प्लाजा पर एंट्री डिटेल नहीं की जाएगी। कैमरे के जरिए ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बीच के इससे यानी डिवाइडर पर पेड़ पौधे भी लगाए गए हैं। लोगों में एक्सप्रेसवे के शुरू होने को लेकर उत्साह का माहौल है, क्योंकि इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी।