Longest Train: ये है देश की सबसे लंबी ट्रेन, डिब्बे इतने की गिनते-गिनते थक जाओगे आप
Jun 22, 2025, 11:59 IST
Longest Train: देश में ट्रेन का योगदान सबसे बड़ा है। ट्रेन माल ढुलाई और यात्रा के लिए सबसे जरूरी यातायात साबित हुई है। देश में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं जिनमें छोटी शटल ट्रेन से लेकर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक रेलगाडियां हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि देश की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है? यह किस रूट पर चलती है? अगर नहीं तो आइए जानते है देश की सबसे लंबी ट्रेन के बारें में पूरी जानकारी क्या है... देश की सबसे लंबी ट्रेन सुपर वासुकी है। कोयला ढोने के लिए डिजाइन की गई इस रेलगाड़ी में 295 वैगन लगे हैं। India's Longest Train स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर रेलवे ने 15 अगस्त 2022 को ‘सुपर वासुकी’ मालगाड़ी का संचालन शुरू किया था। इस मालगाड़ी को खासतौर पर बिजली संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। रूट इस ट्रेन का संचालन छत्तीसगढ़ के कोरबा से महाराष्ट्र के राजनंदगांव तक किया जाता है। दोनों स्टेशनों के बीच 267 किलोमीटर का सफर यह विशालकाय ट्रेन करती है। सुपर वासुकी ट्रेन को पांच सामान्य मालगाड़ियों को जोड़कर तैयार किया गया है। India's Longest Train कोरबा से राजनंदगांव तक की यात्रा यह ट्रेन 11 घंटे 20 मिनट में पूरी करती है। यह किसी स्टेशन से गुजरती है तो उसे पार करने में करीब 4 मिनट का समय लगता है। लग जाएगा एक घंटा India's Longest Train छह इंजनों सहित सुपर वासुकी ट्रेन की कुल लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर है। अगर कोई व्यकित ट्रेन के एक छोर से डिब्बे गिनने शुरू करे और दूसरी छोर तक जाए तो उसे लगभग 1 घंटे का समय इस काम में लग जाएगा।
