Vivo का ये 5G स्मार्टफोन फीचर्स का पिटारा, स्टाइलिश Look देख Crazy हुए लोग

 
Vivo का ये 5G स्मार्टफोन फीचर्स का पिटारा, स्टाइलिश Look देख Crazy हुए लोग
Vivo V50e 5G फोन का 8GB+128GB वाला शुरूआती वेरिएंट 28,999 रुपये में उपलब्ध है और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। Vivo V50e उन स्मार्टफोन्स का डिजाइन और लुक ज्यादातर लोगों को पसंद आएगा। Vivo V50e न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश ब्लकि‍ मजबूत भी है। इसकी IP68/IP69 रेटिंग इस बात का प्रमाण है। यह फोन को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से सुरक्ष‍ित बनाती है।

Vivo V50e 5G की डिस्प्ले

Vivo V50e की डिस्प्ले फोन का मजबूत पहलू है और फीचर्स से भरपूर है। स्क्रीन की सबसे पहली चीज जो ध्यान खींचती है, वह है इसका वाइब्रेंट कलर आउटपुट। इसमें आपको 6.77 इंच की HDR10+ Amoled डिस्प्ले मिलेगी। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर Widevine L1 को भी सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि अगर आप फोन पर वीडियो या वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो Youtube से लेकर Netflix ऐप्स पर आप हाई पिक्चर क्वालिटी में वीडियो देख पाएंगे।

Vivo V50e का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले बेहतरीन है

साथ ही क्वाड कर्व डिस्प्ले कंटेंट देखने के आनंद को कई गुना बढ़ा देती है क्योंकि फोन के बेजल्स आपको न के बराबर दिखाई देते हैं। Vivo V50e का डिस्प्ले 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इससे आप फोन को धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Vivo V50e में Mediatek Dimensity 7300 चिपसेट है। यह 4 नेनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना प्रोसेसर है। प्रोसेसर के मामले में मुझे यह स्‍मार्टफोन एवरेज लगा। यह इसे एक ओवरप्राइज फोन की कैटेगरी में धकेल देता है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल Vivo ने अपने Vivo T4X में किया था, जिसका शुरुआती वेरिएंट 15 हजार से कम दाम में आता है। Vivo V50e का बेस मॉडल लगभग इससे दोगने दाम (28,999 रुपये) में मिलता है। Vivo ने इस चिपसेट का इस्तेमाल V40e में भी किया था। यह चिपसेट नॉर्मल यूसेज और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए ठीक है और 15000 से कम के स्मार्टफोन में दिया जाए तो ठीक लगता है। यह हैवी टास्क और गेमिंग के लिए नहीं बना है।

कैमरा परफॉर्मेंस

Vivo V50e का कैमरा उन लोगों के लिए तो ठीक है जो डेली फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए तस्‍वीरें लेना चाहते हैं। इसमें बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्‍ट‍िकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन) का सपोर्ट मिलता है। इससे फोटो क्लिक करते समय हाथ हिलने पर भी तस्वीरें साफ आती हैं। फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। Vivo V50e में 50MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। Vivo फोन अपनी सेल्फी के लिए जाने जाते हैं और यह फोन भी सेल्फी के मामले में बढ़िया काम करता है। अच्छी रोशनी में सेल्फी काफी डिटेल्‍ड आती है। हालांकि यह कभी-कभी बैकग्राउंट को ज्‍यादा वाइट कर देता है। Funtouch OS वाले स्मार्टफोन्स में पोर्ट्रेट मोड में फोटो लेने के लिए उस मोड में जाने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे ऑप्शन के जरिए मोड को एक्टिवेट करना पड़ता है। पोर्ट्रेट मोड में भी सेल्फी कैमरा अच्छा काम करता है।

फ्रंट कैमरा

इस फोन से आप 30fps में 4k वीडियो शूट कर पाएंगे। इसके रिजल्ट भी एवरेज दिखे। कुल मिलाकर Vivo V50e का कैमरा डेली यूज के लिए तो ठीक है।

बैटरी परफॉर्मेंस

Vivo V50e में 5500mah की बैटरी है और इसके बैकअप ने मुझे काफी इम्प्रेस किया। अगर आप फोन को बहुत ज्यादा भी इस्तेमाल करेंगे, तो भी यह आपको एक दिन का बैकअप आसानी से दे देगा। मुझे इस फोन के साथ मीडियम यूसेज पर 3 दिन का बैकअप और 7 घंटे का स्क्रीन ऑन टाइम मिला। जो वाकई काफी अच्छा था। इस फोन के साथ आपको बॉक्स में ही 90W का चार्जर मिलता है। इस चार्जर की मदद से Vivo V50e स्मार्टफोन 30 मिनट में 0 से 53% तक चार्ज हो गया। फोन को 100% तक चार्ज होने में लगभग 40 मिनट का समय लगा।