New Rules : इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल! 1 जुलाई से नए नियम होंगे लागू
Jun 29, 2025, 12:35 IST
New Rules : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक गौर करने वाली खबर है. अगर आपका वाहन बहुत पुराना है या तय समय सीमा पार कर चुका है तो आपको 1 जुलाई से पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा. इसमें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी शामिल हैं. दरअसल, खत्म हो चुके वाहनों को ईंधन न देने का आदेश लागू होने जा रहा है. पेट्रोल पंप पर इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा. आपको बता दें, पेट्रोल पंप पर कैमरों से निगरानी की जाएगी.
